Spread the love

चमोली पुलिस के जितेंद्र कुमार ने 74वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जीता सिल्वर एसपी चमोली ने किया सम्मानित

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड और चमोली पुलिस के लिए यह एक गर्व का क्षण है हरियाणा के करनाल में आयोजित 74वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2025 प्रतियोगिता में चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार ने अपनी शानदार फिज़िक का प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।अपनी कठोर मेहनत और समर्पण का प्रमाण देते हुए,हे.कां.जितेन्द्र कुमार ने 70 किलोग्राम वर्ग बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) हासिल किया। इस प्रतिष्ठित जीत से न सिर्फ चमोली पुलिस का मान बढ़ा है,बल्कि पूरे उत्तराखंड पुलिस बल को भी एक नई पहचान मिली है।आज,इस शानदार उपलब्धि के लिए,पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने अपनी ओर से गर्व और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए,हे.कां.जितेन्द्र कुमार को मेडल पहनाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एसपी चमोली ने कहा कि जितेन्द्र कुमार ने साबित कर दिया है कि पुलिस के जवान ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी अपनी अदम्य क्षमता रखते हैं और वह युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp