Spread the love

सुरक्षित और शांतिपूर्ण त्योहारों हेतु पुलिस की पहल कर्णप्रयाग गोपेश्वर व थराली में गोष्ठी आयोजित

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आगामी त्योहारों,विशेषकर धनतेरस और दीपावली को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा।कर्णप्रयाग कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट,थाना गोपेश्वर में प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर,और थाना थराली में थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के साथ थाने में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों से त्योहारों को पारंपरिक उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया गया और सुरक्षा तथा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त एवं उचित दिशा-निर्देश दिए गए।थाना प्रभारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोष्ठी में दिए गए प्रमुख निर्देश/अपील निम्नलिखित हैं त्योहारों के दौरान कोई भी निजी वाहन अनावश्यक रूप से सड़क पर पार्क न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,जिससे बाजारों में सुगम आवाजाही बनी रहे।पटाखों की फड़ या फेरी अनावश्यक रूप से सड़क पर नहीं लगाएंगे। सुनिश्चित करें कि आपकी दुकानदारी या स्टॉल से आम जनता को चलने में कोई बाधा न हो।पटाखों की दुकानों पर रेत,पानी की बाल्टी,और फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से रखेंगे। सुरक्षा उपकरणों की कमी पाए जाने पर तुरंत लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं,किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस का पूर्ण सहयोग करें।पुलिस प्रशासन ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें,ताकि इस बार की दीपावली मंगलमय और सुरक्षित हो। पुलिस चौबीसों घंटे आपकी सेवा में तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp