Spread the love

चमोली पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान पुलिस ने छात्रों और श्रमिकों को किया जागरूक

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को कोतवाली कर्णप्रयाग और कोतवाली बद्रीनाथ पुलिस ने विभिन्न वर्गों के लोगों को साइबर अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग पर जीजीआईसी कर्णप्रयाग की छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा,महिलाओं के खिलाफ अपराध तथा गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को स्पष्ट किया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक,संदिग्ध कॉल या संदेश पर अपनी निजी जानकारी साझा करना कितना खतरनाक हो सकता है व साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए।इसके साथ छात्राओं को गुड़ टच और बैड टच में फर्क समझाते हुए किसी भी माता-पिता या पुलिस को संपर्क करने हेतु प्रेरित किया। थानाध्यक्ष बद्रीनाथ नवनीत भण्डारी द्वारा मारस्टर प्लान के तहत बद्रीनाथ क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं के श्रमिकों को साइबर अपराधों के प्रकार,उनके बढ़ते हुए जोखिम और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि कैसे वे अपने बैंकिंग डिटेल्स,ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा कर सकते हैं और किसी भी संदेहजनक गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित डिजिटल व्यवहार,ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता बढ़ाना है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस जानकारी को न केवल स्वयं अपनाएं,बल्कि अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों तक भी पहुँचाएं,ताकि जागरूक और सुरक्षित समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।चमोली पुलिस का यह अभियान अधिकारियों नियमित रूप से जारी रहेगा और भविष्य में जिले के अन्य स्कूलों,कॉलेजों और कार्यस्थलों में भी व्यापक स्तर पर आयोजित किये जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp