त्यौहारों से पहले दमकल टीम का दमदार अभ्यास गोपेश्वर में मॉक ड्रिल आयोजित
प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को प्रभारी फायर सर्विस गोपेश्वर के नेतृत्व में फायर सर्विस के जवानों द्वारा अपनी कार्य दक्षता व शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए,जब आग से जुड़ी घटनाओं की संभावना अधिक रहती है,इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन तैयारी,त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और सुरक्षा मानकों को और मजबूत करना रहा।ड्रिल के दौरान फायर सर्विस कर्मियों ने फायर कर्मियों द्वारा लैडर क्लाइम्बिंग (सीढ़ी चढ़ाई तकनीक),आपातकालीन बचाव कार्य व आग पर काबू पाने की प्रारंभिक तकनीकों का अभ्यास कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।इस दौरान फायर टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में जनहानि व नुकसान को न्यूनतम करने के लिए तत्परता ही सबसे बड़ा हथियार है। इस मॉक ड्रिल ने दमकल टीम के सामूहिक तालमेल को परखने के साथ ही टीम भावना के साथ कार्य करने व आमजनमानस को अग्नि सुरक्षा के महत्व और सावधानियों के प्रति जागरूक किया।
