Spread the love

ज्योतिर्मठ पुलिस ने चोरी का मामला शीघ्र सुलझाया आरोपी मोबाइल और नकदी सहित गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 19 नवंबर 2025 को प्रमोद सिंह पंवार निवासी ग्राम गणाई ज्योतिर्मठ ने कोतवाली ज्योतिर्मठ में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पातालगंगा के पास स्थित उनकी दुकान के बाहर रखे बैग से ₹23,000/-कीमत का मोबाइल फोन,₹2,000/- नकद,एटीएम कार्ड,और पैन कार्ड चोरी कर लिया गया है।तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्योतिर्मठ पर तत्काल सुसंगत धाराओं के तहत बीएनएस पंजीकृत किया गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में और व.उ.नि.विनोद रावत के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों को सक्रिय करने का कार्य शुरू किया। पुलिस टीम की अथक मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिणाम यह हुआ कि मात्र कुछ ही समय में आरोपी की पहचान कर ली गई। पुलिस ने जीरो बैंड पेट्रोल पंप के पास जाल बिछाकर,हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी अमन पुत्र चन्दन कुमार उम्र 35 वर्ष को चोरी किए गए सामान मोबाइल फोन, ₹2,000 के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम,व.उ.नि.विनोद रावत,हे.कां. सतीश रावत,कां.अमित घिल्डियाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp