Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली गंगनहर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। यह सफलता कप्तान के सख्त निर्देशन और पुलिस टीम की सतर्कता का परिणाम रही। दिनांक 13 जनवरी 2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगनहर में मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन को सौंपी गई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली गंगनहर स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने 15 जनवरी 2026 को नाबालिग बालिका को मेरठ से सकुशल बरामद कर लिया। इसी दौरान बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी शाहज़ेब को भी हिरासत में लिया गया।आरोपी मेरठ जनपद का निवासी बताया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बालिका की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है।आरोपी का नाम व पता
शाहज़ेब पुत्र महमूद,निवासी कब्रिस्तान वाली गली,रसीद नगर,थाना ब्रह्मपुरी,जिला मेरठ,उत्तर प्रदेश पुलिस टीम,उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन,हेड कांस्टेबल बबीता,कांस्टेबल अर्जुन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp