Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद हरिद्वार में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 जनवरी 2026 को नियमित चेकिंग के दौरान की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बड़ी एक्कड़ रोड फ्लाईओवर के नीचे सराय क्षेत्र में चेकिंग करते हुए पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ज्वालापुर लाया। आरोपी के विरुद्ध थाना ज्वालापुर में मुकदमा अपराध के तहत आबकारी अधिनियम की धारा में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता अमित अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण,निवासी सिलिगुड़ी बाजार,सिलिगुड़ी,दार्जिलिंग,पश्चिम बंगाल हाल निवासी होटल जौय,निकट हरिलोक तिराहा,कोतवाली ज्वालापुर,हरिद्वार,पुलिस टीम,कांस्टेबल दिनेश कुमार,कांस्टेबल मनोज डोभाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp