प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को योजना की जानकारी देना और इसे जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तय करना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्य वक्ताओं और अतिथियों का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए वीबी जी राम जी योजना शुरू की गई है। यह योजना विकसित भारत के लिए विकसित गांव की अवधारणा को मजबूत करेगी। योजना के माध्यम से गांवों का समग्र विकास होगा और आम लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ कई लाभ मिलेंगे।कार्यशाला में मुख्य वक्ता स्वराज विद्वान ने योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास आवश्यक है। पूर्व की योजनाओं में विकास की धीमी गति को देखते हुए इस योजना को लागू किया गया है।उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रोजगार दिवस बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं और 15 दिनों के भीतर भुगतान की व्यवस्था है। यदि किसी कारणवश भुगतान में देरी होती है तो ब्याज सहित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल माध्यमों से पारदर्शिता बढ़ी है और विकास की गति तेज हुई है।महानगर प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि इस योजना की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर गांव-गांव में योजना की जानकारी देना आवश्यक है।सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को विकास से जोड़ रही है और रोजगार गारंटी से जुड़ी इस योजना की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि इस योजना को लेकर भ्रम और अफवाह फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं,जिनका तथ्यात्मक जानकारी देकर जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर जन-जागरूकता अभियान चलाएं और इस योजना के स्वरूप व लाभों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल ग्रामीण रोजगार तक सीमित नहीं है,बल्कि क्षेत्रीय विकास की नई दिशा तय करने वाली है।कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर,पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा,श्याम अग्रवाल,सरोजनी देवी,सुरेंद्र राणा,विजेंद्र थपलियाल,राजेंद्र ढिल्लों,सुनील शर्मा,संध्या थापा,संकेत नौटियाल,राजेश कंबोज,बबलू बंसल,मोहित शर्मा,अक्षत जैन,पूनम मुंबई,जगदीश सिंबल,विनोद शर्मा,मोतीराम गौतम, संदीप बिजलवान,आशीष शर्मा,पंकज शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love