प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।कर्णप्रयाग क्षेत्र में सरकारी एक्सप्लोसिव मैगजीन से विस्फोटक सामग्री चोरी की गंभीर घटना का कर्णप्रयाग पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। इस मामले में विधि का उल्लंघन करने वाले चार किशोरों को संरक्षण में लिया गया है।पुलिस की सतर्कता से एक बड़े संभावित हादसे को टाल दिया गया। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कर्णप्रयाग में स्थित एक्सप्लोसिव मैगजीन की जांच के दौरान 8 जनवरी 2026 को यह सामने आया कि वहां सुरक्षित रखे गए 1399 डेटोनेटर और 25 मीटर फ्यूज वायर चोरी हो गए हैं। इस संबंध में 10 जनवरी 2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया। सरकारी विभाग से विस्फोटक सामग्री की चोरी को अत्यंत संवेदनशील अपराध मानते हुए कर्णप्रयाग कोतवाली में मामला दर्ज कर क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि मैगजीन का ताला पत्थरों से तोड़कर विस्फोटक सामग्री चोरी की गई थी। मैगजीन का स्थान सुनसान क्षेत्र में होने और नियमित जांच न होने के कारण मामला चुनौतीपूर्ण था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और घटनास्थल के आसपास लगे करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। सीसीटीवी फुटेज में चार नाबालिग बालक थैले लेकर नदी की ओर जाते हुए दिखाई दिए,जिनकी पहचान स्थानीय स्तर पर कराई गई। पूछताछ में चारों किशोरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मैगजीन का ताला तोड़कर डेटोनेटर और फ्यूज वायर चोरी किए थे और उन्हें नदी में मछली मारने व अन्य स्थानों पर पटाखों की तरह फोड़ दिया। इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। किशोरों की निशानदेही पर 15 जनवरी 2026 को पंचपुलिया नगर पालिका डंपिंग जोन के नीचे नदी किनारे से 239 डेटोनेटर और एक बंडल फ्यूज वायर बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ तारों को आग में जलाकर नष्ट किया गया था। चारों विधि-विवादित किशोरों को संबंधित धाराओं में संरक्षण में लेते हुए किशोर न्याय बोर्ड गोपेश्वर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विस्फोटक सामग्री के अवैध उपयोग,चोरी या भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रकरण के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन स्वरूप 2500 रुपये का पारितोषिक प्रदान किया गया। बरामदगी,239 डेटोनेटर,एक बंडल फ्यूज वायर,पुलिस टीम,वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी,उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल दान सिंह,हेड कांस्टेबल प्रदीप खंडूरी,हेड कांस्टेबल भगत,कांस्टेबल नरेश नेगी,कांस्टेबल सतीश गुसाई,एसओजी टीम।
Spread the love