Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए थानाध्यक्ष सिडकुल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और उन्हें सघन चेकिंग व निगरानी के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में 16 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने टैप इंडिया कंपनी से नेहरू कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.73 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर कोतवाली सिडकुल लाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आरोपी का नाम व पता करण पुत्र सतपाल,निवासी मीरपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश,हाल निवासी चौहान मार्केट रावली महदूद,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम उप निरीक्षक बबलू चौहान,हेड कांस्टेबल संजय तोमर,कांस्टेबल सुनील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp