प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में 15 जनवरी 2026 को लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में नियमित चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान अकोढा लक्सर निवासी एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली लक्सर लाया गया।आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आरोपी का नाम व पता
रितिक पुत्र विजेन्द्र,निवासी अकोढा खुर्द,थाना कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम,उप निरीक्षक नीरज रावत,हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार,कांस्टेबल अनिल वर्मा।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में 15 जनवरी 2026 को लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में नियमित चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान अकोढा लक्सर निवासी एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली लक्सर लाया गया।आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आरोपी का नाम व पता
रितिक पुत्र विजेन्द्र,निवासी अकोढा खुर्द,थाना कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम,उप निरीक्षक नीरज रावत,हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार,कांस्टेबल अनिल वर्मा।