प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। जय बद्री विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल की ओर से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देना और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को सड़क पर सुरक्षित चलने,यातायात संकेतों के पालन और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है,बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है,जिससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को गंभीरता से समझा। आयोजन के माध्यम से बच्चों और आम लोगों में सुरक्षित यातायात को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि यदि सभी नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें,तो दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।कार्यक्रम में महापौर आरती भंडारी,आरटीओ पौड़ी विमल पांडे,एआरटीओ पौड़ी मंगल सिंह,आरआई विपिन रावत,महिला थाना श्रीनगर के उपनिरीक्षक कैलाश कड़कौटी,कोतवाली श्रीनगर के उपनिरीक्षक अनिल रावत,उपनिरीक्षक भावना भट्ट तथा पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love