प्रदीप कुमार
रूड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।रूड़की मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रूड़की पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 7.32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूड़की के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस टीम द्वारा बूचड़ी फाटक,रूड़की के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में आशु को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली रूड़की में मुकदमा संख्या के अंतर्गत एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि में अवैध नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। आरोपी का नाम व पता,आशु पुत्र सुलेमान निवासी कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम,उप निरीक्षक बालम सिंह राठौर,हेड कांस्टेबल युनुस बेग,कांस्टेबल गुलबहार,कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल।
Spread the love
प्रदीप कुमार रूड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।रूड़की मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रूड़की पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 7.32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूड़की के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस टीम द्वारा बूचड़ी फाटक,रूड़की के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में आशु को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली रूड़की में मुकदमा संख्या के अंतर्गत एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि में अवैध नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। आरोपी का नाम व पता,आशु पुत्र सुलेमान निवासी कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम,उप निरीक्षक बालम सिंह राठौर,हेड कांस्टेबल युनुस बेग,कांस्टेबल गुलबहार,कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल।