Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के श्रीनगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 102 मिस्त्री मोहल्ला में मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में किए जा रहे विकास कार्यों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों के साथ साझा की। मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आवास,पेयजल,बिजली,रोजगार सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने उपस्थित लोगों से मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने और उसे सरल ऐप पर अपलोड करने का आग्रह किया,ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। इस अवसर पर मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,शुभम प्रभाकर,दिनेश पटवाल,प्रमिला भंडारी,वासुदेव कंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp