श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार क्षेत्र में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पौड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही सघन गश्त,प्रभावी चेकिंग अभियान और खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों और सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने,भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने,सामाजिक या धार्मिक भावनाएं भड़काने अथवा शांति भंग करने के किसी भी प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति,संयम और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि,अफवाह या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया गया है।
कोटद्वार नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोटद्वार नगर क्षेत्र में पुलिस बल एवं पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस बल द्वारा नागरिकों से शांति,सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह,अराजकता या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले प्रयासों को सख्ती से रोका जाएगा।
Spread the love