Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद के स्कूलों,कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन,विशेषकर छात्र-छात्राओं को सामाजिक विषयों एवं विभिन्न प्रकार के अपराधों के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में दिनांक 4 फरवरी 2026 को कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम द्वारा पाबो क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,पाबो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाओं की उपस्थिति में छात्राओं को महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव,यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता तथा नियमों के उल्लंघन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 का उपयोग करने के संबंध में समझाया गया। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस ऐप के उपयोग की जानकारी भी दी गई, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से तुरंत संपर्क कर सकें। कार्यक्रम में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी छात्राओं को सतर्क किया गया। उन्हें अनजान कॉल,संदिग्ध संदेश एवं लिंक से बचने की सलाह दी गई तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पौड़ी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा,ताकि छात्र-छात्राओं और आमजन को सुरक्षित,सतर्क एवं जागरूक बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp