श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पिछले तीन माह से शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव और कस्बों तक निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संस्थाओं व्यापार मंडलों तथा सरकारी और गैर सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग की अपेक्षा की है। 7 फरवरी को आयोजित मेगा स्वच्छता अभियान में 150 मैट्रिक टन से अधिक गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित किया गया जिसे जनपद में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।जिलाधिकारी ने अभियान में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित रूप से अपने क्षेत्रों में सफाई बनाए रखने का आह्वान किया। बीएचईएल टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा आर्य समाज मंदिर से शिव मंदिर सेक्टर 1 और आसपास क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। नगर प्रशासक संजय पवार ने बताया कि बीएचईएल क्षेत्र में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। विकास खंड नारसन में खंड विकास अधिकारी के निर्देशन में मंडोली रायपुर और नसीरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई कराई गई। स्वच्छता अभियान की निगरानी और शिकायत निस्तारण के लिए विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक 103 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 73 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है,जबकि शेष 30 शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गई हैं। नोडल अधिकारी स्वच्छता कंट्रोल रूम चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी सुझाव या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 8273371714 पर कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। अभियान का लक्ष्य जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर और आदर्श जनपद के रूप में स्थापित करना
Spread the love