Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार 

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड भगवानपुर के न्याय पंचायत भलस्वागाज स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 1755 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा 410 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम में कुल 2165 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 36 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पात्र नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है शिविर में पानी की टंकी आधार कार्ड राशन कार्ड वृद्धावस्था पेंशन विधवा एवं दिव्यांग पेंशन किसान सम्मान निधि भूमि विवाद अतिक्रमण विद्युत बिल जलभराव चकरोड़ साफ सफाई और राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर श्यामवीर सैनी शोभाराम प्रजापति देवी सिंह राणा नरेंद्र सिंह संदीप रघुवंशी विराट गोयल खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp