श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार आपातकालीन सेवाओं को भ्रामक सूचना देने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे की हालत में लूट की झूठी सूचना देकर डायल 112 को गुमराह किया। 13 फरवरी 2026 की रात्रि एक कॉलर ने डायल 112 पर सूचना दी कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उससे 10 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक रविन्द्र गौड़ पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद कॉलर जयन्त मंमगई अत्यधिक शराब के नशे में पाया गया और अपनी क्रेटा कार चला रहा था। पूछताछ के दौरान वह घटना के संबंध में अलग-अलग बयान देने लगा। आसपास के लोगों से जानकारी लेने और जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि लूट की कोई घटना हुई ही नहीं थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK08AJ-9955 क्रेटा कार को भी सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयन्त मंमगई उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम व थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविन्द्र गौड़ कांस्टेबल मनोज रतूड़ी कांस्टेबल मोहन सिंह रावत और होमगार्ड नितिन कुमार शामिल रहे।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार आपातकालीन सेवाओं को भ्रामक सूचना देने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे की हालत में लूट की झूठी सूचना देकर डायल 112 को गुमराह किया। 13 फरवरी 2026 की रात्रि एक कॉलर ने डायल 112 पर सूचना दी कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उससे 10 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक रविन्द्र गौड़ पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद कॉलर जयन्त मंमगई अत्यधिक शराब के नशे में पाया गया और अपनी क्रेटा कार चला रहा था। पूछताछ के दौरान वह घटना के संबंध में अलग-अलग बयान देने लगा। आसपास के लोगों से जानकारी लेने और जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि लूट की कोई घटना हुई ही नहीं थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK08AJ-9955 क्रेटा कार को भी सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयन्त मंमगई उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम व थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविन्द्र गौड़ कांस्टेबल मनोज रतूड़ी कांस्टेबल मोहन सिंह रावत और होमगार्ड नितिन कुमार शामिल रहे।