श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार रूड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रूड़की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूड़की के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। अभियान के दौरान 12 फरवरी 2025 को पुलिस टीम ने रितिक पुत्र अनूप सिंह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 6.16 ग्राम अवैध स्मैक और 800 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रूड़की में संबंधित अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और तस्करों पर सख्त कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह पंवार हेड कांस्टेबल यूनुस बेग,कांस्टेबल अमित कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल और कांस्टेबल संदीप चौहान शामिल रहे।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
रूड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रूड़की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूड़की के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। अभियान के दौरान 12 फरवरी 2025 को पुलिस टीम ने रितिक पुत्र अनूप सिंह निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 6.16 ग्राम अवैध स्मैक और 800 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रूड़की में संबंधित अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और तस्करों पर सख्त कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह पंवार हेड कांस्टेबल यूनुस बेग,कांस्टेबल अमित कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल और कांस्टेबल संदीप चौहान शामिल रहे।