Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 19 फरवरी 2026 की रात चेकिंग के दौरान पथरी पुलिस टीम फेरुपुर से बदरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद हुए। बरामद कैप्सूल एसीटामिनोफेन ट्रामाडोल और डाइसाइक्लोमाइन युक्त पाए गए जिनकी कुल संख्या 1200 है। मौके से एक स्कूटी और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप वह कहां से लाया और किन लोगों तक पहुंचाने की तैयारी थी। नशे की जड़ तक पहुंचना पुलिस की प्राथमिकता है और अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरोपी का नाम पता प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम इक्कड़ कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 38 वर्ष पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी उपनिरीक्षक विपिन कुमार प्रभारी चौकी फेरुपुर कांस्टेबल नरेश बहुगुणा कांस्टेबल जयपाल चौहान कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp