प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित प्रशासनिक भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। 20 फरवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन पौड़ी में सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली। ब्रीफिंग के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की गई और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षा के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरतने निर्धारित प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के कड़े निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के आगमन से तीन घंटे पूर्व सभी ड्यूटी कर्मी अपने-अपने तैनाती स्थल पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र की गहन जांच कर लें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्च अधिकारियों को देने को कहा गया। सभी ड्यूटी प्रभारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के ड्यूटी कार्ड की जांच करने और उन्हें जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने को कहा गया। वीआईपी ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने वाले अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
Spread the love