Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन के लिए संचालित ऑपरेशन स्माईल अभियान के अंतर्गत पौड़ी पुलिस ने संवेदनशीलता और सतर्कता का परिचय देते हुए दिल्ली से लापता महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने जनपद की ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश कर सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में जनपद की टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी तकनीकी विश्लेषण तथा संभावित स्थानों पर सक्रिय खोजबीन की जा रही है ताकि गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। इसी क्रम में 21 नवंबर 2025 को थाना लक्ष्मणझूला में दर्ज प्रकरण के तहत सीता देवी नामक महिला निवासी लक्ष्मणझूला जो 19 नवंबर 2025 को घर से बिना बताए चली गई थीं की तलाश ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा लगातार की जा रही थी। टीम ने अथक प्रयासों सुरागरसी और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर 19 फरवरी 2026 को महिला की लोकेशन दिल्ली के मोतिया खान पहाड़गंज क्षेत्र में प्राप्त की। लोकेशन मिलने के बाद विवेचक और ऑपरेशन स्माईल टीम दिल्ली पहुंची और महिला को सकुशल बरामद कर थाना लक्ष्मणझूला लाया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान होकर दिल्ली चली गई थी जहां वह नौकरी कर रही थी।काउंसलिंग के बाद उसे उचित समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला की सकुशल बरामदगी और घर वापसी से परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।परिजनों ने पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। पुलिस टीम महिला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी विवेचक मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह ऑपरेशन स्माईल टीम आरक्षी दिनेश दिलवाल ऑपरेशन स्माईल टीम आरक्षी हरीश सीआईयू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp