प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने 20 फरवरी 2026 को न्यायालय परिसर का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वारों की व्यवस्था चेकिंग प्वाइंट निगरानी कैमरों की कार्यप्रणाली ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समुचित जांच सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर अद्यतन और प्रभावी बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और समीक्षा जारी रहेगी
Spread the love