प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शुक्रवार परेड के दौरान पुलिस लाइन मैदान में पहुंचकर जवानों के साथ दौड़ लगाई और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए नियमित शारीरिक व्यायाम के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद जवानों के शस्त्र अभ्यास और मैन्युअल ड्रिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आईं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन पूरे विभाग का आधार है जहां से जनपद की पुलिस व्यवस्था संचालित होती है। ऐसे में सभी व्यवस्थाओं का चौबीस घंटे सुचारु और अद्यतन रहना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान वह कर्मचारियों के भोजनालय भी पहुंचे और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ भोजन किया। प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि कर्मचारियों को प्रतिदिन पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए ताकि वे समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंच सकें और पूरी क्षमता के साथ कार्य कर सकें।
Spread the love