Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उदयपुर राजस्थान में आयोजित ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट में देशभर के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।इस प्रतियोगिता में जनपद पौड़ी से भाग लेते हुए फायरफाइटर अंकित ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जनपद का नाम गौरवान्वित किया। अंकित ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।इसके साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ अनुशासन टीमवर्क और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया जिससे उनकी टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस प्रकार अंकित ने कुल दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने फायरफाइटर अंकित को सम्मानित करते हुए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा दी। समस्त पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से फायरफाइटर अंकित को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और कामना की गई कि उनकी यह जीत का सिलसिला लगातार जारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp