Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल द्वारा अवगत कराया गया है कि कार्यालय आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग उत्तराखण्ड देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्तमान में संचालित आरसीएमएस (RCMS) पोर्टल को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल में दिनांक 26 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक माइग्रेट किया जाना है। उक्त प्रक्रिया के कारण आरसीएमएस पोर्टल पर होने वाले समस्त कार्य 26 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक स्थगित/बाधित रहेंगे। अतः जनपद के समस्त उपभोक्ताओं राशन कार्ड धारकों एवं राशन विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि राशन कार्ड से संबंधित कार्य एवं नवीन दुकान से जुड़े समस्त कार्य उक्त अवधि में स्थगित/बाधित रहेंगे। हालांकि इस अवधि में राशन वितरण कार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।राशन का वितरण पूर्ववत् एवं सुचारू रूप से संचालित होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp