Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय गोपेश्वर सभागार में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था अपराध नियंत्रण आगामी पर्वों विधानसभा बजट सत्र तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट एवं कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों और लंबित समस्याओं की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित ऑपरेशन क्रैक डाउन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सत्यापन अभियान केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए। सत्यापन प्रपत्रों की मौके पर जांच एवं पुनः सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। सांयकालीन चेकिंग अभियानों की समीक्षा के दौरान अपेक्षित बरामदगी न होने पर असंतोष व्यक्त किया गया तथा चेकिंग की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए ताकि ठोस परिणाम सामने आ सकें। गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए संचालित ऑपरेशन स्माइल’ की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए जिससे गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। प्रचलित रमजान एवं आगामी होली पर्व को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को पूर्व से ही पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी के आदेश जारी किए गए।भराड़ीसैण में प्रस्तावित आगामी विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस बैरकों में पानी बिजली महिला एवं पुरुष शौचालय स्नानागार और भोजनालय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।बाहरी जनपदों से आने वाले पुलिस बल के लिए बैरकों के अतिरिक्त वैकल्पिक आवासीय व्यवस्था करने तथा अतिसंवेदनशील व संवेदनशील स्थलों पर बैरियर स्थापित कर आवश्यक पुलिस बल तैनात करने हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। यात्रा मार्ग में स्थित जर्जर पुलिस चौकियों चेक पोस्ट एवं बैरियर की समयबद्ध मरम्मत नए पार्किंग स्थलों का चयन तथा मार्ग में पड़े मलबे व अवरोध हटाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। लंबित एवं आंशिक लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया गया कि सभी विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।आगामी अग्नि सुरक्षा सत्र के मद्देनजर सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।वन विभाग से समन्वय बनाकर संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकता अनुसार अग्निशमन वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। विगत माह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत एवं उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला को पुलिस मैन ऑफ द मंथ चुना गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र प्रसाद हेड कांस्टेबल किरणपाल दान सिंह हनुमंत कांस्टेबल दिलबर सिंह रविकांत सलमान नरेश महिला कांस्टेबल आरती नैनवाल लीडिंग फायरमैन मदन सिंह फायर सर्विस चालक रणजीत फायरमैन संतोष कण्डेरी योगेश सिंह पंकज डोभाल विपिन सिंह होमगार्ड गुड्डू लाल एवं पीआरडी सरिता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा सहित समस्त थाना प्रभारी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp