Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने किसान दिवस कार्यक्रम में आए ग्रामीणों की सड़क से जुड़ी समस्याओं के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 से कोटी डोभालों गांव तक जाने वाली सड़क और डाबरी क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोटी डोभालों गांव तक जाने वाली सड़क का जायजा लिया गया। गांव के वर्तमान और पूर्व प्रधानों ने जिलाधिकारी को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव तक जाने वाली सड़क में कई स्थानों पर बड़ी दरारें पड़ गई हैं जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को मलबा हटाने और सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए तथा सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। डाबरी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान भी जिलाधिकारी ने सड़क की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा सीजन शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत सहित सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएं ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट मुलायम सिंह रावत सहित विभागीय कर्मचारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp