Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। 20 अप्रैल 2026 को दिनभर में मिली सूचनाओं पर फायर यूनिट ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया। पहली सूचना सुबह 11:20 बजे ग्राम सूरसिंह धार के पास जंगल में आग लगने की मिली। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और वाटर टेंडर व होजरील के माध्यम से पंपिंग करते हुए तथा झाड़ियों को पीटकर आग को पूरी तरह बुझा दिया।‌ इसके तुरंत बाद बौराड़ी गैस एजेंसी के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली। फायर यूनिट बिना देरी किए सीधे मौके पर पहुंची और पंपिंग तथा मैन्युअल प्रयासों से आग को नियंत्रित कर लिया। तीसरी घटना दोपहर 15:01 बजे रानीचोरी ग्राम मौण के पास सामने आई जहां जंगल की आग ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि वाहन और उसमें रखे दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। तीनों घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन नई टिहरी की टीम ने तत्परता समन्वय और साहस का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। कार्रवाई में लीडिंग फायरमैन संदेश कुमार चालक सुरेंद्र कुमार तथा फायरमैन विनोद कुमार सुरेंद्र कुमार और नितेश चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp