प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होटल ढाबों दुकानों और रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार की मिलावट और अधिक मूल्य वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सहायक आयुक्त और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल ढाबों रेस्टोरेंट थोक विक्रेताओं और वितरकों के यहां खाद्य और पेय पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद टम्टा ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए एक वितरक से शीतल पेय का नमूना आर्य नगर चौक स्थित रेस्टोरेंट से खुली हल्दी का नमूना और ज्वालापुर की एक डेयरी से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। अभियान के दौरान 6 रेस्टोरेंट 3 ढाबे 2 वितरक और 1 डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों को खाद्य अनुज्ञप्ति और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को निर्धारित ड्रेस में रहने स्वास्थ्य परीक्षण कराने स्वच्छता बनाए रखने कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने रुड़की ग्रामीण क्षेत्र से शहद के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अलकनंदा होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें होटल ढाबा और रेस्टोरेंट से जुड़े लगभग 25 लोगों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी उपलब्ध कराए गए।
Spread the love