Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कपाट खुलने से पहले धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस आईटीबीपी एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षाबलों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा केदार की यात्रा में सेवा करना जिम्मेदारी के साथ-साथ सौभाग्य भी है और सभी को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षाबलों को आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग की जानकारी देते हुए सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर दिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने हेलीपैड होटल टेंट और दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाएं भीड़ प्रबंधन स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp