प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर और दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। पुलिस ने पोपिन कुमार निवासी अकबरपुर ढाढेकी को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा सट्टा खेल रहे शाहनजर निवासी लालबाड़ा और हरीश निवासी खालसा को भी दबोचा गया। उनके पास से 6000 रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नितिन विष्ट सहायक उपनिरीक्षक श्यामबाबू कांस्टेबल केडी राणा कांस्टेबल आमिर और कांस्टेबल विनोद शामिल रहे।
Spread the love