प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.75 ग्राम स्मैक बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 अप्रैल 2026 को गैस प्लांट क्षेत्र में नहर पटरी जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आबिद हुसैन निवासी दादूपुर गोविंदपुर को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 6.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा तस्करी में लिप्त था और क्षेत्र में सक्रिय रूप से अवैध गतिविधियों में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक चरण सिंह हेड कांस्टेबल शिवराज शर्मा और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।
Spread the love