Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।चारधाम यात्रा केवल एक पर्यटन यात्रा नहीं बल्कि आस्था अनुशासन और मर्यादा का प्रतीक है। इस पवित्र यात्रा की गरिमा बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग और प्रभावी निगरानी की जा रही है ताकि यात्रा सकुशल सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इसी क्रम में थाना श्रीनगर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा नियमित वाहन चेकिंग और गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले राजस्थान निवासी छह व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इन सभी के विरुद्ध आवश्यक चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चारधाम यात्रा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि जैसे सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन हुड़दंग या शांति व्यवस्था भंग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह स्थान श्रद्धा और आस्था का केंद्र है इसे किसी भी रूप में पिकनिक स्थल की तरह उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। नाम और पता सुरेश उम्र 32 वर्ष निवासी सीकर राजस्थान अमित उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त अशोक उम्र 32 वर्ष निवासी उपरोक्त महिपाल उम्र 28 वर्ष निवासी उपरोक्त राहुल उम्र 28 वर्ष निवासी उपरोक्त सुनील उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त पुलिस टीम उप निरीक्षक भावना भट्ट हेड कांस्टेबल चरन सिंह पंवार हेड कांस्टेबल नापु विनीत पंवार हेड कांस्टेबल महेंद्र रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp