प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कैम्पटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां 412 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 28 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक मंगेश कुमार द्वारा क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मसूरी बैण्ड के पास एक कार को रोका गया। वाहन संख्या HR04J1450 हुंडई वरना की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 412 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना कैम्पटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सागर पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम पिण्डारो थाना झिंझाना जनपद शामली अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पिन्डौरा थाना झिंझाना जनपद शामली और अनुज कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम पिन्डौरा थाना झिंझाना जनपद शामली शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि सागर के खिलाफ पहले से भी शामली जिले में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग 41 हजार रुपये बताई जा रही है। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को लेकर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Spread the love