प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला खेल कार्यालय नरेन्द्र नगर टिहरी गढ़वाल के अधीन संचालित आवासीय बालक क्रिकेट छात्रावास के प्रतिभावान खिलाड़ी गुरजीत सैनी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि गुरजीत सैनी का चयन स्कूल नेशनल अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखण्ड टीम में हुआ। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक तेलंगाना में आयोजित की गई जिसमें उत्तराखण्ड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। इस उपलब्धि में गुरजीत सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गुरजीत सैनी ने 09 जुलाई 2025 को जिला खेल कार्यालय नरेन्द्र नगर के आवासीय क्रिकेट छात्रावास में प्रवेश लिया। वर्तमान में वह अपनी शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज नरेन्द्र नगर से प्राप्त कर रहे हैं और इसी वर्ष कक्षा 11 उत्तीर्ण कर 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि उप क्रीड़ाधिकारी रितु जैन द्वारा छात्रावास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को नियमित रूप से उच्च स्तरीय क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में गुरजीत सैनी के खेल कौशल रणनीति और बल्लेबाजी में लगातार सुधार हुआ है जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता के रूप में सामने आया है।
Spread the love