प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने एक तस्कर को 11.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने 19 मई 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान नहर पटरी बहादराबाद क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.84 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनीत चौधरी पुत्र सतीश निवासी ग्राम खानपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी की उम्र 37 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहादराबाद कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट प्रभारी चौकी बाजार कांस्टेबल रणजीत सिंह कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान और कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल रहे।
Spread the love