Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के तहत पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त दीपक पसबोला निवासी कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ चेक बाउंस से संबंधित मामले में एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशि भूषण जोशी और हेड कांस्टेबल दीपक मेवाड़ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp