प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड खिर्सू की ग्राम पंचायत कोटि के राजस्व ग्राम दुर्गाकोट में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी राम सलोने ने की। शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल सड़क शौचालय सोलर लाइट और स्वरोजगार से जुड़ी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही 32 गांवों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 6.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पीएमजीएसवाई अधिकारियों ने सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र आगे बढ़ाने की जानकारी दी। वहीं ग्राम विकास अधिकारी ने महिलाओं द्वारा उठाई गई शौचालय निर्माण की मांग पर बताया कि मनरेगा के अंतर्गत कार्य स्वीकृत कर दिए गए हैं और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए सोलर लाइट लगाने तथा स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। संबंधित विभागों ने इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन समय से मिलने पर संतोष भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी राम सलोने ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कमेड़ा में जिला योजना 2025-26 के तहत निर्मित सुरक्षा दीवार और विद्यालय के मिड-डे मील का निरीक्षण किया। साथ ही खंडाह में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे स्थल विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। इस अवसर पर अपर सांख्यिकीय अधिकारी रणजीत सिंह रावत बाल विकास परियोजना अधिकारी उर्मिला बधानी एई पेयजल निगम काजल रावत जेई लघु सिंचाई निकिता ग्राम विकास अधिकारी नितिन सिंह सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Spread the love