प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को शुद्ध और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य सामग्री में किसी प्रकार की मिलावट रोकने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में चारधाम यात्रा-2026 को देखते हुए जनपद में निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और पवन कुमार की टीम द्वारा सुभाष घाट कुशावर्त घाट दीनदयाल पार्किंग दिल्ली नेशनल हाईवे और रावली महदूद क्षेत्र स्थित ढाबों कैंटीन होटल और डेयरियों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कुल 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मौके से प्रयोगशाला जांच के लिए 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए जिनमें पनीर के 2 नमूने खुला मसाला तैयार खाद्य पदार्थ साबुत राजमा और 4 बेकरी उत्पाद शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण और भंडारण खाद्य पदार्थों में बाहरी अखाद्य सामग्री की मौजूदगी बासी और सड़े-गले खाद्य पदार्थों का उपयोग आवश्यक दस्तावेज और फूड लाइसेंस प्रस्तुत न करने जैसी अनियमितताएं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत 9 खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए। टीम ने खाद्य विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठानों पर फूड लाइसेंस और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी दिए जिन पर विभाग का टोल फ्री नंबर अंकित रहेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर दो ढाबों से करीब 4 किलो बदबूदार खुला पनीर और एक ढाबे से 12 किलो खुला मसाला नष्ट कराया। विभाग ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा-2026 के दौरान पूरे जनपद में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Spread the love