Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देसराज कर्णवाल ने आज झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर देह और ग्राम मुंडेट में आयोजित डॉ.भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष सुबह 11 बजे रविदास मंदिर इब्राहिमपुर देह पहुंचे जहां उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन छात्रवृत्ति राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड आवास और शौचालय योजना से जुड़े 75 से अधिक आवेदनों का मौके पर संज्ञान लिया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी नारसन को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों के आवेदन उसी दिन ऑनलाइन कर 15 दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। दोपहर 2 बजे देसराज कर्णवाल रविदास मंदिर मुंडेट पहुंचे। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नाली खड़ंजा पेंशन और भूमि संबंधी समस्याएं रखीं। इस पर उपाध्यक्ष ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर को केवल औपचारिकता न माना जाए बल्कि प्रत्येक प्रकरण का समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बहुउद्देशीय शिविर इसी सोच का परिणाम हैं ताकि लोगों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। शिविर के दौरान कई पात्र लाभार्थियों के पेंशन आयुष्मान कार्ड और छात्रवृत्ति के आवेदन भी मौके पर भरवाए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत रामपुर के अध्यक्ष सदस्यगण क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान भाजपा मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp