प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा 21 मई 2026 को पुलिस लाइन चंबा में मासिक अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं जन शिकायतों के निस्तारण नशा तस्करी पर कार्रवाई और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनने से हुई। इस दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कार्मिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद के 46 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को “Employee Of The Month” सम्मान से सम्मानित किया गया। अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराधों लंबित विवेचनाओं महिला अपराधों साइबर अपराधों मादक पदार्थों से जुड़े मामलों विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों और पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों की समीक्षा की गई। दूरस्थ थानों के थाना प्रभारियों ने गोष्ठी में ऑनलाइन प्रतिभाग किया। एसएसपी श्वेता चौबे ने नशा तस्करों अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में अपराध और नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पीड़ित केंद्रित संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए आमजन के साथ बेहतर व्यवहार और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। गोष्ठी के दौरान चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मां गंगा के तटों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। एसएसपी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सीनियर सिटीजन पोर्टल अपनी सरकार पोर्टल सहित अन्य पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने लंबित विवेचनाओं और जांचों में तेजी लाने तथा न्यायालय से निर्गत आदेशों की तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए। एसएसपी ने कहा कि आपदा से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ग्राम प्रहरियों को प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही अज्ञात शवों की शत-प्रतिशत शिनाख्त गुमशुदाओं की बरामदगी महिला संबंधी शिकायतों में संवेदनशील कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस ऐप और डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित रिस्पॉन्स तथा सड़क दुर्घटनाओं का डाटा समय पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी में सहायक अभियोजन अधिकारी टिहरी द्वारा विशेष आख्या श्रेणी के अपराधों सहित अन्य मामलों की विधिक समीक्षा भी प्रस्तुत की गई। राजस्व क्षेत्र से संबंधित लंबित विवेचनाओं और प्रारंभिक जांचों के त्वरित निस्तारण को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह महेश लखेड़ा सुरेंद्र सिंह भंडारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार दलनायक एसडीआरएफ कविंद्र सजवान प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार वाचक प्रवेंद्र सिंह रावत पीआरओ प्रवीण बर्तवाल सहित जनपद के सभी थाना प्रभारी शाखा प्रभारी और पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love