Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आज दोपहर 1:10 बजे एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा पुलिस चौकी को सूचना दी गई कि तीनधारा केसीसी साइट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया है। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस के अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन संख्या DL1VC4867 का चालक अंकित गुप्ता निवासी रोहिणी सेक्टर-24 इशिता विहार कॉलोनी दिल्ली ने बताया कि वाहन के पहिए के नीचे पत्थर आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में ललिता सांठे (42 वर्ष) निवासी ठाणे मुंबई के चेहरे पर तथा चिंतन गोयल (45 वर्ष) निवासी कांदिवली मुंबई के हाथ में चोट आई। वाहन में सवार अन्य आठ यात्री सुरक्षित पाए गए। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को निजी वाहन के माध्यम से उपचार के लिए बागी अस्पताल देवप्रयाग भिजवाया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर हटवाकर यातायात को शीघ्र सामान्य कराया गया। टिहरी पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। साथ ही यात्रियों और वाहन चालकों से पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन संचालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp