Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रास्ता भटककर हरिद्वार पहुंची 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। परिजनों ने महिला को सुरक्षित वापस पाने पर हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। 11 जून 2026 को ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला दुर्गा चौक के पास बैठी हुई है और असहाय अवस्था में दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को अवगत कराया गया जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम सोमी पत्नी अतर सिंह बताया लेकिन वह अपना पूरा पता बताने में असमर्थ थी। महिला कांस्टेबल की सहायता से बुजुर्ग महिला को कोतवाली ज्वालापुर लाया गया जहां उससे विस्तार से पूछताछ की गई। महिला की पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए कंट्रोल रूम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया लेकिन प्रारंभिक प्रयासों में कोई सफलता नहीं मिली। लगातार प्रयास जारी रखते हुए 14 जून 2026 को अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा ने महिला से दोबारा गहन पूछताछ की। इस दौरान महिला ने अपना मायका वजीरपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। इसके बाद अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा ने थाना गंगोह से संपर्क कर ग्राम प्रधान वजीरपुर का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और उनसे बातचीत की। ग्राम प्रधान ने महिला के भतीजे का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया। जब महिला के भतीजे से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि महिला घर से अपनी बहन के यहां जाने की बात कहकर निकली थी और उनके हरिद्वार पहुंचने की जानकारी परिवार को नहीं थी। सूचना मिलने पर परिजन हरिद्वार पहुंचे जहां आवश्यक सत्यापन के बाद बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा महिला कांस्टेबल सुल्ताना महिला होमगार्ड सायरा बानो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp