Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर देवप्रयाग के गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने पावन गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए टिहरी पुलिस पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ तैनात रही। पर्व के दौरान थाना पुलिस और बचाव दल द्वारा गंगा घाटों पर लगातार निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों और घाटों के आसपास प्रभावी प्रबंधन किया गया। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के लिए लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए तथा आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई गई। टिहरी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस की मुस्तैदी और सुव्यवस्थित प्रबंधन के बीच सोमवती अमावस्या स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। टिहरी पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp