Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। बछेली खाल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को बछेली खाल क्षेत्र में एक होटल के सामने दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि महिंद्रा पिकअप वाहन चालक द्वारा लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी गई। हालांकि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। मौके पर चालक की एल्कोमीटर से जांच की गई जिसमें उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन को भी खतरे में डालता है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें तथा दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp