प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन कर रहे हैं। साथ ही प्राप्त प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य भी जनपद में तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करें ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अभी तक बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की गई है, वहां राजनीतिक दल शीघ्र बीएलए-2 नियुक्त कर उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे निर्वाचन संबंधी कार्य समयबद्ध और सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने संशोधन कराने अथवा विलोपन संबंधी कार्य निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को पारदर्शी व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा नकली सिंह सैनी बीएसपी जिलाध्यक्ष मदन पाल कांग्रेस महासचिव पिरान कलियर साहिल राणा सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य राजीव गर्ग सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love