प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2026 एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले इंजेक्शनों का कारोबार चला रहा था। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार अवैध शराब मादक पदार्थों नशे के कारोबार तथा जुआ-सट्टा में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। गठित पुलिस टीम ने 16 जून 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान नहर पटरी से ज्वालापुर की ओर जाने वाले हैंडपंप के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राव रिहान पुत्र अहसान निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान कोतवाली बहादराबाद जनपद हरिद्वार बताया। आरोपी ने बताया कि वह डी-फार्मा का छात्र रह चुका है तथा उसका मेडिकल स्टोर है। दवाइयों की जानकारी होने के कारण वह सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों के बीच नशीले इंजेक्शनों की मांग को देखते हुए लालच में आकर इस अवैध कारोबार से जुड़ गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा नशीले पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आरोपी राव रिहान पुत्र अहसान निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार। बरामदगी 50 नशीले इंजेक्शन ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन आईपी लेजिसिक पुलिस टीम उपनिरीक्षक विकास रावत कांस्टेबल नितुल यादव एवं कांस्टेबल पंकज बिष्ट।
Spread the love