Spread the love

प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना बुग्गावाला पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम बंजारेवाला निवासी शेखर चौहान ने थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर बताया था कि 12 जून 2026 की रात उनके घेर से अज्ञात चोर उनकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली सुरागरसी-पतारसी की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 17 जून 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने बंजारेवाला पुल के पास से दीपक पुत्र राकेश निवासी ग्राम बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर ग्राम गोकुलवाला स्थित एक खेत से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी दीपक पुत्र राकेश निवासी ग्राम बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार। बरामदगी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक अरविंद भट्ट हेड कांस्टेबल गोपाल एवं कांस्टेबल हरिओम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp